Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Solan : Arrest :भाभी ने साथ रहने से किया मना, गुस्से में देवर ने दबा दिया गला: हुआ गिरफ्तार : जानिए क्या है पूरा मामला : Read More

News Updates Network
By -
0
सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में अपनी ही भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी देवार को पश्चिम बंगाल से हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मना की तो दबा दिया गला:

बता दें कि बद्दी के तहत संढ़ोली में बंगाल का मूल निवासी यह परिवार पिछले कुछ वर्षों से रह रहा था. बीते 16 अक्टूबर को आरोपी शुसेन वर्मन ने अपनी सगी भाभी को कमरे में बुलाया और कहा कि अब हम एक ही कमरे में साथ रहेंगे. जिससे भाभी ने इनकार कर दिया.

मना करने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और देवर ने भाभी का गला दबाकर उसे मौत के घात उतार दिया. हत्या के बाद आरोपी शुसेन सोलन से फरार हो गया. तीन दिन बाद घर के अंदर से बदबू आने लगी तो मकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

बीते 19 अक्टूबर को पुलिस ने ताला तोड़कर महिला का शव बाहर निकाला. जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी शुसेन वर्मन निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!