Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Sirmour : Death : घास लेने गया शख्स खाई में गिरा ,ले गए अस्पताल पर नहीं बची जान : Read More

News Updates Network
By -
0
सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित संगड़ाह उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव शीली भंगाडी निवासी एक शख्स की खाई में गिरने के कारण जान चली गई। बताया गया की यह हादसा उस वक्त पेश आया, जब उक्त शख्स घर से कुछ ही दूरी पर घास लेने गया हुआ था.

इसी बीच घर से लौटते वक्त उसका पांव फिसला और वह नीचे गिरकर बुरी तरह से चोटिल हो गया.

इसके बाद उसे इलाज के लिए नौहराधार सीएचसी ले जाया गया। जहां उक्त शख्स की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए सोलन रेफर कर दिया गया। इस बीच गिरीपुल के नजदीक पहुंचने के बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 40 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। वहीं, मामले का पता चलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमोर्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। स्थानीय नायब तहसीलदार काकू राम भारद्वाज ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की और से मृतक व्यक्ति के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!