Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Shimla : नवनिर्वाचित कांग्रेस के तीन विधायकों ने ली शपथ : Read More

News Updates Network
By -
0


शिमला : हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित तीनों विधायक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार ने अपने चैम्बर में सादे समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलवाई। उपचुनाव में तीनों विधायक कांग्रेस पार्टी के जीतकर आए है। इसके बात सत्ता पक्ष का एक विद्यायक कम तो विपक्ष के एक सदस्य बढ़ गया है। 

अर्की में वीरभद्र सिंह के निधन से खाली हुई सीट पर कांग्रेस के ही संजय अवस्थी जीतें है। फतेहपुर से सुजान सिंह पठानियाँ के निधन के बाद खाली हुई सीट से उनके ही सपुत्र कांग्रेस के  भवानी सिंह जीतकर विधानसभा पहुंचे है। जबकि जुब्बल कोटखाई में भाजपा के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भी कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने कब्जा जमाया है। इन तीन विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

हिमाचल विधानसभा सभा में भाजपा का एक सदस्य कम होकर 43 रह गए है, जबकि कांग्रेस पार्टी के एक सदस्य के बढ़ने से संख्या 22 हो गई है। इसके अलावा 1 सीपीआईएम व 2 निर्दलीय विधायक हैं। हिमाचल विधानसभा में कुल 68 सदस्य हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!