Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Shimla : Leopard : पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ ,14 दिन बाद मिली सफलता : Read More

News Updates Network
By -
0
शिमला : राजधानी शिमला के जंगलों में दिवाली के बाद से तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को आखिरकार 14 दिन बाद गुरुवार रात एक तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है। शहर के कनलोग इलाके में जंगल में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे फील्ड स्टाफ ने सूचना दी थी कि एक पिंजरे में कोई जानवर बंद हो गया है। 

बाद में जब टॉर्च से इसे चेक किया गया तो पता चला कि यह तेंदुआ है। इसके बाद आला अफसरों को सूचना दी गई। रात करीब नौ बजे वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। ट्रैंक्यूलाइजर गन लिए एक टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोश किया गया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह तेंदुआ बड़ा है और पिंजरे में लगाए गए मांस के लिए यहां आया था। हालांकि, यह वही तेंदुआ है जिसने कनलोग और डाउनडेल से दो बच्चों को उठाया था, इसकी अभी पहचान नहीं हुई है। 

वन विभाग के अनुसार इस तेंदुए को पकड़कर अभी रेस्क्यू सेंटर टूटीकंडी ले जाया गया है। वहां आगामी कार्रवाई होगी। रेस्क्यू सेंटर में इस तेंदुए की पहचान की जाएगी। डाउनडेल से जिस बच्चे को उठाया था, उसके मिले अवशेषों में जानवर के बाल भी मिले थे। अब विभाग उन बालों के साथ इसका मिलान कर सकता है। साथ ही ट्रैप कैमरों में कैद हुए तेंदुओं की तस्वीरों से भी मिलान होगा। वन विभाग का कहना है कि अभी जंगल में तेंदुए पकड़ने का ऑपरेशन जारी रहेगा।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!