Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Rajgarh Road Accident : Death : सीमेंट से भरा टिप्पर नाले में गिरा , चालक की मौके पर हुई मौत : Read More

News Updates Network
By -
0
राजगढ़ : विकास खंड राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत के सनोहत गांव के समीप एक टिप्पर के नाले मे गिरी जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा उस समय पेश आया जब टिप्पर नेरी कोटली से सनोहत की ओर सीमेंट ले कर जा रहा था, तो अचानक सनोहत गांव  के पास नाले मे जा गिरा, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान वेद प्रकाश (48) निवासी जोला बोहल राजगढ़ के रूप में हुई है.

पुलिस ने नागरिक अस्पताल राजगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, प्रशासन की ओर से एसडीएम राजगढ़ सुरेंद्र मोहन ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रूपये की फोरी राहत प्रदान की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। मामले की पुष्टि उप पुलिस अधीक्षक राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने की है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!