Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Kullu : Suicide Case : जालंधर के 19 साल के युवक ने कुल्लू में की आत्महत्या : जानिए क्या है पूरा मामला : Read More

News Updates Network
By -
0
कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) जिले में 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. ना ही मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है. कुल्लू पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पंजाब के जालंधर की गुजराती कॉलोनी के निवासी रोहित कुमार ने कुल्लू सदर थाना क्षेत्र के ढालपुर में ठाकुर डेंटल क्लीनिक के पास सुसाइड किया है. युवक यहां पर एक किराये के कमरे में रहता था. घटना के दौरान युवक ने कमरे को अंदर से बंद किया था. 

कुल्लू पुलिस को मामले की सूचना मिली तो दलबल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि नवयुवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण का अभी पता नहीं सका है.

एसपी कुल्लू गुरुदेव सिंह ने घटना की पुष्टि की है. साथ ही बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई है. शनिवार को कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा. घटना की पड़ताल की जा रही है. सुसाइड के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!