Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Kullu : हैरतंगेज! राहुल दांतों से उठा लेता है भारी भरकम बल्टोहीं : Read More

News Updates Network
By -
0


कुल्लू :
 हिमाचल के युवा कई प्रकार का हुनर रखते हैं। आजकल शादी का दौर चला है और धाम तो फिर तैयार होगी ही। हिमाचली युवा धाम पकाने में इस्तेमाल होने वाली बल्टोहीं को दांतों व दोनों हाथों में एक-एक कुल तीन बल्टोहीं उठाने का हुनर रखते हैं।

दांतों से वजन उठाने के हैरतंगेज कारनामे दुनिया के कई देशों में किए जाते हैं। हिमाचल के कई जिलों में भी युवा दांतों से बल्टोहीं उठाने का हुनर रखते हैं, जबकि बल्टोहीं काफी भारी व मजबूत होती है, लेकिन जनून वाले युवा बहुत कुछ कर देते हैं। ऐसे ही कुल्लू का युवा राहुल कश्यप अपने दांतों से एक और दोनों हाथों से दो बल्टोहीं उठाने का दम रखता है। 

इनके इस हैरतंगेज कारनामे से लोग आश्चर्यचकित हैं। राहुल बचपन से ही कुछ अलग करने का जज्बा रखता है और इसी के चलते उसे दांतों से कुछ न कुछ उठाने का शौक लग गया। उसका यह शौक इस कदर बढ़ा कि वह भारी वजनदार वस्तु उठाने का प्रयास करता रहता है। राहुल अपने माता-पिता इकलौता बेटा है और उन्हें चिंता रहती है कि इस अनोखे शौक व हुनर से कहीं उसे कोई नुकसान न पहुंचे।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!