Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Kangra : JWALAMUKHI : नशीली वस्तु खिलाकर महिला से किया रेप, फिर घर से ले उड़ा गहने Read Full News...

News Update Media
By -
0
 ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक 31 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं, दुष्कर्म के साथ ही महिला ने उसके घर से कीमती सामान चोरी होने का भी आरोप लगाया है, जिसमें सोने की 4 अंगूठियां, सोने के झुमके, एक सोने का किटी सैट, एक मंगलसूत्र सोने का व इसके अलावा एक नथ, मांग टीका और एक सोने की चेन शामिल होना बताया गया है। जानकारी के अनुसार लगड़ू की रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत एक निजी स्कूल में पढ़ता है, जिसके चलते वह किराए का कमरा लेकर शहर के साथ लगते एक क्षेत्र में रहती है।
महिला का आरोप है कि देहरा विधानसभा के अंतर्गत एक क्षेत्र के व्यक्ति की उसके साथ फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी। 25 अक्तूबर को जब उसके पति घर पर नहीं थे तो उक्त व्यक्ति उसके घर आ पहुंचा। महिला का आरोप है की इस दौरान उसने उसे कुछ नशीली वस्तु का सेवन करवाया व बाद में रेप किया। महिला का आरोप है कि इस दौरान वह बेहोश हो गई थी और जब उसे होश आया तो घर में रखी अलमारी खुली हुई थी व उसके अंदर रखे सोने के गहने गायब थे। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस थाना ज्वालामुखी में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!