Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: HP Cabinet: आठ नवंबर को कैबिनेट की बैठक: कोरोना मामले बढ़ने पर लग सकती हैं बंदिशें, स्कूलों को लेकर भी होगा फैसला : Read More

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आठ नवंबर को प्रस्तावित है। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने की स्थिति में कैबिनेट बैठक में बंदिशें बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। कैबिनेट बैठक में दिवाली की छुट्टियों के बाद स्कूलों-कॉलेजों को खोलने या बंद रखने का फैसला भी कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा। सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कैबिनेट की बैठक में कोरोना की स्थिति को देखते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा। अगर मामले ज्यादा बढ़ते हैं तो स्कूलों को लेकर उचित फैसला लिया जाएगा। 

बता दें, सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में आज से दीपावली की छुट्टियां रहेंगी। स्कूलों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में आठ दिनों की छुट्टियां दी हैं। शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दिवाली की छुट्टियों में आंशिक बदलाव करते हुए पूर्व निर्धारित पांच दिनों की छुट्टियों में पहली नवंबर का एक और दिन शामिल किया है। 

इस एक दिन को शामिल करने से इन छुट्टियों से पहले और बाद में रविवार होने से आठ दिनों की छुट्टियों का पैकेज बन गया है।  प्रदेश में अभी तक 471 से अधिक विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें करीब 404 अभी सक्रिय केस हैं। ऐसे में आठ नवंबर से स्कूलों के फिर से खोलने या बंद रखने का फैसला कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!