Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Hamirpur: Accident: अनुराग ठाकुर के काफिले की 3 गाड़ियां हादसे का शिकार, 3 पुलिस कर्मी घायल : Read More

News Updates Network
By -
0


हमीरपुर : कुत्ते को बचाने के चक्कर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गग्गल एयरपोर्ट के लिए हमीरपुर से रवाना हुए थे। इस दौरान जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ लगते चिल्ड्रन पार्क से आगे अचानक एक कुत्ता केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले के साथ से पीछे चल रही गाड़ी के सामने आ गया ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई और आगे पीछे से चल रही एक अन्य गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। 


कुल मिलाकर काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकराई हैं. जानकारी के मुताबिक घटना में दो सुरक्षाकर्मी घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि अनुराग ठाकुर शनिवार को अपने घर हमीरपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।


जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने घर हमीरपुर आए थे। दिल्ली वापस लौटने के लिए वह सुबह नौ बजे जैसे ही वह दिल्ली के रवाना हुए तो सर्किट हाउस हमीरपुर के समीप चिल्ड्रन पार्क हीरानगर के पास हादसा हो गया। हालांकि, केंद्रीय मंत्री व उनका स्टाफ और गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हुआ यूं कि मंत्री की गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई तो पीछे आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गई। घायल पुलिस जवानों को मेडिकल कालेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, वाहन चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते सदर पुलिस थाना प्रभारी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की एस्कॉर्ट की टेल कार में चल रही तीन गाड़ियों को हादसे में नुकसान पहुंचा है। 


इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार चल रहा है। एक सुरक्षाकर्मी को अधिक चोटें लगी है, जबकि 2 पुलिस जवान हल्के घायल हुए हैं। गाड़ी के आगे कुत्ता अचानक आ गया था, जिसको बचाने के चक्कर में एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे चल रहे वाहन टकरा गए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!