Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Chamba : Missing : अगस्त माह से लापता व्यक्ति का मिला कंकाल, जानिए कैसे हुई पहचान : Read More

News Updates Network
By -
0
भरमौर : भरमौर उपमंडल के तहत बड़ग्राम पंचायत के कंडोला फाट में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना भरमौर पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार गत दिवस भरमौर की बड़ग्राम पंचायत के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर कंडोला फाट में एक नर कंकाल को बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से कंकाल की कपड़ों से पहचान करवाई तो यह कंकाल जिया लाल पुत्र कैलाश चंद निवासी गांव व डाकघर बड़ग्राम तहसील भरमौर जिला चम्बा का पाया गया। 

इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना भरमौर में दर्ज करवाई गई थी। उक्त कंकाल का पोस्टमॉर्टम मेडिकल कालेज चम्बा में करवाया जाएगा। गांव वासियों के अनुसार दिमागी तौर पर कुछ कमजोर जिया लाल अगस्त महीने से ही लापता था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!