Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Chamba : 9 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत Read More

News Updates Network
By -
0


पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला 9 माह की गर्भवती थी। सुबह अचानक ही महिला बेहोश हो गई जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि अभी तक गर्भवती महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पाएगा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सुबह झाड़ू-पोछा लगा रही थी कि अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

परिजनों ने जब महिला को अचेत अवस्था में देखा तो वह उसे उपचार के लिए तुरंत चुवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!