Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Bilaspur : Swarghat : फोरलेन की ब्लास्टिंग से कांपा थापना Read Full News...

News Update Media
By -
0
थापना के प्राइमरी स्कूल और कई घरो मेंं आई दरारें, दहशत में कट रहीं लोगों की रातें
ग्राम पंचायत मंझेड के गांव थापना में चल रहे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान फोरलेन कंपनियों द्वारा भारी ब्लास्टिंग से आसपास के गांव दहल उठे हैं। शुक्रवार शाम के समय कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण कार्य में लगी गाबर कंपनी द्वारा भारी मात्रा में ब्लास्टिंग की जिससे नजदीकी मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। कंपनी द्वारा की गई ब्लास्टिंग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंगा सहित थापना गांव के रत्न सिंह पुत्र गोकल राम, कमल किशोर पुत्र देवी राम, रामपाल पुत्र जीवा राम, देवी राम पुत्र गंगा राम, रामसरन पुत्र लछ्मण, प्रकाश चंद पुत्र लच्छु राम के मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है। इन लोगों द्वारा एसडीएम स्वारघाट को इस संबंध में शिकायत की थी जिसके बाद शनिवार को तहसीलदार स्वारघाट बिपन शर्मा मौके पर पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!