Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Bilaspur : सलूनी में एम्स बिलासपुर द्वारा मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर को मिली अच्छी प्रतिक्रिया : Read More

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर  - सलूनी, जिला चंबा में एम्स बिलासपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन अच्छी प्रतिक्रिया देखी गई।

शिविर के दौरान एम्स बिलासपुर के डॉ भूपेंद्र कुमार (मेडिसिन), डॉ अस्मिता (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ जसबीर सिंह (बाल रोग), जिला स्वास्थ्य सेवाओं से डॉ अमर (त्वचा) और डॉ नरिंदर (ईएनटी) द्वारा कुल 230 परामर्श दिए गए।

शिविर के दौरान स्कूली बच्चों का निवारक स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थय कर्मियों और स्थानीय प्रधान के साथ बातचीत के दौरान एम्स बिलासपुर के डॉ. विक्रांत कंवर (अस्पताल प्रशासन) और डॉ. नवप्रीत (सामुदायिक और परिवार चिकित्सा) ने क्षेत्र में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान के संबंध में चुनौतियों और संभावित समाधानों के बारे में चर्चा की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!