Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Bilaspur : मां नयनादेवी के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु को पड़ा दिल का दौरा, Home Guard जवानों ने ऐसे बचाई जान : Read More

News Updates Network
By -
0
नयनादेवी : रविवार को पंच भीष्म के चलते माता श्री नयन देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं पर एक महिला श्रद्धालु जोकि यूपी मेरठ से माता के दर्शनों के लिए आई थी, उसकी एकदम तबीयत खराब हो गई और उसे दिल का दौरा पड़ गया। होमगार्ड के जवानों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई। कविता कुमारी पत्नी दिनेश कुमार गांव खरगोन जिला मेरठ यूपी की रहने वाली है। 

रविवार सुबह माता नयनादेवी के दर्शन करने हेतु दरबार में पहुंची तो उसको दिल का दौरा पड़ा। इस दौरान मंदिर सुरक्षा गार्ड प्लाटून कमांडर परमजीत की अगुवाई में ड्यूटी पर तैनात एचएचजी महिंद्र सिंह, एचएचजी श्याम लाल, एचएसजी ललित कुमार, पीएच राम दास व लीडर मेहर चंद इन जवानों द्वारा इस महिला को सीपीआर कृत्रिम सांस दी गई और उक्त महिला की जान बचाई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!