इसी दौरान एक टैक्सी नंबर कार मनाली से बिलासपुर की ओर आई, जिसे पुलिस ने रोक लिया। पुलिस को देखकर कार का चालक व पीछे बैठे 2 लोग घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस को गाड़ी के सीट कवर की जेब में से एक पॉलीथीन का लिफाफा मिला, जिसको खोलकर देखा गया तो उसमें से 93.63 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने की है।
HP News : Bilaspur : Drugs : कार से 93.63 ग्राम चरस बरामद, चालक सहित 3 लोग गिरफ्तार : Read More
By -
Monday, November 22, 2021
0
बिलासपुर : पुलिस थाना बिलासपुर (Bilaspur) के तहत पुलिस ने 3 कार सवार लोगों से 93.63 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मादक पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने सदर थाना के बाहर ही मेन सड़क पर नाकाबंदी की हुई थी और पुलिस की टीम गाड़ियों को रोककर चैक कर रही थी।
