Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Bilaspur: Drugs : पुलिस की गाड़ी देखकर भागा व्यक्ति, 80 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार : Read More

News Updates Network
By -
0
घुमारवीं : घुमारवीं पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 80 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम कसोहल पुल की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल जा रहा था। यह व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर पीछे मुड़ा और भागने का प्रयास करने लगा। 

आरोपी ने अपनी जेब से कोई वस्तु निकाल कर नाली में फैंक दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और जब आरोपित व्यक्ति द्वारा फैंकी गई वस्तु को उठाया तो उसमें से चरस बरामद हुई। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

दूसरे मामले में घुमारवीं पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे 12 बोतलें देसी शराब की बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस की एक टीम कसारु-चोखणा संपर्क  मार्ग पर गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति बोरी उठाकर पैदल जा रहा था। यह व्यक्ति पुलिस की टीम को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। 

बोरी की तलाशी लेने पर उसमें से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद हुईं। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ हिमाचल एक्साइज एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!