Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Bilaspur : Drugs : बिलासपुर पुलिस ने युवक से पकड़ा 100.12 ग्राम चिट्टा : Read More

News Updates Network
By -
0
स्वारघाट : गुरुवार सुबह बिलासपुर पुलिस की एसआईयु टीम ने नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के अप्पर आरटीओ बैरियर के समीप बरमाणा के युवक को 100.12 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा है। बता दें कि एसआईयु टीम ने पिछले तीन सालों से बड़े-बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है। 

पकड़ा गया यह आरोपी पिछले कई दिनों से एसआईयु टीम की रडार पर था जिसे आज स्वारघाट में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अजय कुमार उर्फ़ काकू गाँव लगट, डाकघर बरमाणा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर (हि.प्र.) के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह करीब आठ बजे जब एसआईयू की टीम स्वारघाट में गश्त पर थी तो अजय कुमार उर्फ़ काकू स्वारघाट के अप्पर आरटीओ बैरियर के पास बिलासपुर की तरफ पैदल जा रहा था। एसआईयु टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने लगा जिसे टीम ने बड़ी मुश्किल के साथ काबू किया। पुलिस टीम ने आरोपी को आगामी कार्यवाही हेतु पुलिस थाना स्वारघाट को सौंप दिया है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!