Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : AIIMS Bilaspur : 5 दिसंबर को एम्स का शुभारंभ ,जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद : Read More

News Updates Network
By -
0
बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में 5 दिसंबर को शुभारंभ होगा। शुभारंभ के बाद हालांकि शुरुआत में कुछ ओपीडी ही चलेंगी। एम्स का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया  करेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। 

बताया जा रहा है कि मेडिसन, आर्थो, सर्जरी, स्किन आदि की ओपीडी को पहले शुरू किया जाना है। पहले यह कार्यक्रम 4 दिसंबर को होना था। वहीं, कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर संपूर्ण वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी अब मंडी के बजाय बिलासपुर में होना प्रस्तावित हुआ है। 

हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार को लिखित शेड्यूल प्राप्त नहीं हुआ है। सरकार को इसके बारे में सूचना प्राप्त हुई है। प्रदेश सरकार ने पहले मंडी में वैक्सीनेशन संपूर्ण कार्यक्रम करने का फैसला लिया था। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी दी गई थी। 

4 दिसंबर को 11 बजे केंद्रीय मंत्री ने संपूर्ण वैक्सीनेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करनी थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस अवसर पर मौजूद रहना था। इसके बाद बाद उन्हें बिलासपुर एम्स में ओपीडी का शुभारंभ करने आना था। अब अचानक कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!