Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Unemployment: प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारों की फौज : Read More

News Update Media
By -
0
लोस उपचुनाव मंडी में चुनाव जीतने के लिए दोनों दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की टीमें बनाकर प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं अर्की के चुनाव प्रभारी एडवोकेट प्रदीप वर्मा ने शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ समीप के करसोग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। 

शिमला ग्रामीण के कांग्रेस कार्यकर्ता करसोग क्षेत्र की 19 पंचायतों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट प्रदीप वर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते जनता त्रस्त हैं। 

महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस ,खाद्य तेल एवं दाल, सब्जियों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी प्रदेश में लगातार बढ़ रही है।

बेरोजगारों के लिए यह सरकार विनाशकारी सिद्ध हो रही है। प्रदेश में बेरोजगारों की फौज के बावजूद बाहरी लोगों को नोकरियां दी जा रही हंै, जिससे बड़े घोटाले की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अपने गृह क्षेत्र में ही जनता में रोष है। इन चार वर्षों में शिमला के साथ लगते करसोग विस क्षेत्र में विकास कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री का अफसरशाही पर पकड़ न होने से अफसरशाही बेलगाम होती जा रही है। इस अवसर पर हेतराम शर्मा ,तेजराम शर्मा, जिला परिषद सदस्य चुन्नी लाल गर्ग, कपिल गुप्ता, देवेंद्र कंवर, कमला ,मीरा शर्मा, कृष्ण कुमार, खिवन राम भारद्वाज, टीआर गांधी, प्रदीप वर्मा तथा अन्य ने तत्तापानी, थली, शाकरा के गांवों में प्रचार किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!