Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News:Una : Death By Poison : विवाहिता ने निगला जहर, PGI में गई जान- पति के खिलाफ FIR : जानिए क्या है पूरा मामला : Read More

News Updates Network
By -
0
ऊनाः हिमाचल प्रदेश में अकसर महिलाओं के साथ शारीरिक व मानसकि प्रताड़ना के ढेरों मामले सामने आते रहे हैं, जिस वजह से कई महिलाएं तंग आकर अकसर गलत कदम उठा लेती हैं। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले के बरेड़ा गांव से सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। 

भाई ने पुलिस को दी शिकायत 

अपनी बहन द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम पर उसके भाई दीप राज निवासी गांव डंगोली ने सदर थाना में शिकायत देते हुए कहा की उसके जीजा अच्छर सिंह उसकी बहन को तंग करते थे। 

इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी करता था जिस वजह से वह काफी परेशान रहती थी। इस प्रताड़ना से तंग आकर उसकी वहन ने आत्महत्या की है।

वहीं, पुलिस द्वारा मृतक महिला के भाई द्वारा दी गई शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बरेड़ा गांव की विवाहिता ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबियत बिगड़ता देख परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। 

मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां बीते मंगलवार को इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। वहीं, पुलिस द्वारा विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!