Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Solan :Murder:Death :कंडाघाट के समीप टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या : Read More: News Update Media

News Updates Network
By -
0


सोलन : देवभूमि में एक बेहद ही खौफनाक हादसा पेश आया है, जहां एक टैक्सी चालक के सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार जिला सोलन के ध्यारीघाट क्षेत्र में बाबा बालक नाथ मंदिर के नीचे एक एचआर नम्बर की टैक्सी में चालक का शव खून से लथपथ मिला है। घटना देर रात की बताई जा रही है। 

जब सुबह ग्रामीण अपने गंतव्य तक जाने के लिए एनएच पर पहुंचे तो उन्होंने टैक्सी के दरवाजे पर खून के छींटे देखें वहीं उसमें एक चालक भी मौजूद था, जिसके सर पर गोली लगी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत ध्यारीघाट में एनएच पर एक हरियाणा नम्बर की गाड़ी में एक व्यक्ति मृत अवस्था मे मिला है और उसके सर पर गोली लगने के कारण यह हादसा सामने आया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि टैक्सी हरियाणा से हिमाचल कैसे पहुंची और कौन लोग इस टैक्सी को लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस एनएच पर वाकनाघाट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

बहरहाल पुलिस जांच में जुटकर मामले की गहनता से जांच कर रही है लेकिन इस तरह से एनएच पर गोली मारकर किसी की हत्या होने के मामले से साथ लगते गांव के लोगो मे दहशत का माहौल है ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!