Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Shimla : बाली का निधन अपूर्णीय क्षति, खलेगी कमी : सुखविंदर सुक्खू : Read More

News Updates Network
By -
0
शिमला : कांग्रेस विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वह मेरे बड़े भाई समान थे। कई वर्ष से हर सुख-दुख के साथी रहे। वह जिंदादिल और नेक दिल इंसान थे। उनका आकस्मिक निधन बेहद स्तब्ध करने वाला है। उनकी कमी मुझे सदैव खलेगी। 


उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए अनेक अभूतपूर्व कार्य किए। 


किसी भी नेक कार्य से वह पीछे नहीं हटते थे। उनके लिए जिंदगी में कुछ भी असंभव नहीं था। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। परम पिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, साथ ही यह गहरा आघात परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जीएस बाली हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। प्रदेश व कांग्रेस पार्टी के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!