Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Politics: मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है कांग्रेस : वीरेंद्र कंवर : Read More

News Updates Network
By -
0

ऊना : हिमाचल प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा के उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस द्वारा जीत के दावे पर कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने चुटकी ली है। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा की कांग्रेस मुंगेरी लाल के सपने देख रही है जबकि भाजपा सीएम जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश में किये विकास के दम पर चुनाव जीतेगी। कंवर ने कहा कि इससे पहले भी प्रदेश में हुए चुनावों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। कंवर ने कहा कि इस दफा प्रदेशभर में विकास ही मुद्दा रहा है और भाजपा सरकार के विकास से जनता संतुष्ट है। 

वहीं, टिकट बंटवारे के बाद पार्टी में विद्रोह के सवाल पर कंवर ने कहा कि भाजपा वंशवाद की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि टिकट की चाहत हर कार्यकर्ता की होती है लेकिन टिकट तो एक को ही मिलता है। कंवर ने कहा कि भाजपा उपचुनाव की सभी सीटों पर जीत के साथ साथ 2022 में मिशन रिपीट में भी कामयाब होगी। 

वहीं, महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के अंदर महंगाई को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है ।

लेकिन जनता भली भांति जानती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से देश में भी इसका असर देखने को मिलता है। कंवर ने कहा की कांग्रेस इस हिमाचल में तो मुद्दा बना रही है जबकि पंजाब और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें है और वहां पर पैट्रोल और डीजल के दाम हिमाचल से भी ज्यादा है। कंवर ने कहा कि अगर किसानों के उत्पादों के भाव बढ़ते है तो भी कांग्रेस मुद्दा बनाती है, जबकि इससे किसानों को फायदा पहुँचता है। कंवर ने कहा कि इससे साफ़ जाहिर होता है कि कांग्रेस किसानों नहीं बल्कि मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!