Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: HRTC: Assurance:एचआरटीसी कर्मियों की मांगों को लेकर असमंजस, नहीं मिली बैठक की कार्यवाही की प्रतिलिपि : Read More

News Updates Network
By -
0
HRTC कर्मचारियों की मांगों को लेकर अभी भी असमंजस है। 18 अक्तूबर को सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल बंद की थी। बाकायदा इसको लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन की संयुक्त सलाहकार समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी।

19 अक्तूबर को बैठक में लिए गए फैसलों की कार्यवाही की प्रतिलिपि जेसीसी को दी जानी थी, लेकिन अब तक इसे उपलब्ध नहीं करवाया गया है। ऐसे में कर्मचारियों में असमंजस है। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि मांगों पर चर्चा होने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है।

इसमें चालकों-परिचालकों को 6 महीने ओवर टाइम का पैसा, पहली तारीख को तनख्वाह, निगम के कर्मचारियों की आईआर, डीए, पेंशन और ग्रेच्युटी आदि मांगों पर चर्चा हुई। कौन-कौन से वित्तीय लाभ दिए जाने हैं? 

जब तक बैठक में हुए फैसलों की प्रतिलिपि नहीं मिल जाती, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सरकार से सोमवार तक कार्यवाही की प्रतिलिपि मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!