Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: By Election Mandi : वीरभद्र सिंह दूसरों का दुख दर्द समझने वाले नेता थे : प्रतिभा सिंह

News Updates Network
By -
0


मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वीरभद्र सिंह ऐसे नेता थे जो दूसरों का दुख दर्द समझते हुए उसे तुरंत दूर करने में लग जाते थे। आज वह हमारे बीच नहीं है पर उनके आदर्श उनकी समाज सेवा के प्रति लग्न आज भी हमारे साथ है। आज यहां अपनी चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज भाजपा की नीतियों व निर्णयों ने आज देश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि आज देश मे महंगाई व बेरोजगारी जिस तेजी से अपना विकराल रूप दिखा रही है यह सब इसी के निर्णयों व नीतियों का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के साथ मिल कर जनविरोधी निर्णय ले रही है। 

यही वजह है कि आज देश का किसान, बागवान तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में पिछले एक साल से सड़कों पर बैठे है, आमजन में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी के साथ अन्याय सहन नहीं करेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह ने लोगों के दिलों में अपनी जो अमिट छाप छोड़ी है, उसी का नतीजा है कि उन्हें अपनी चुनावी जनसभाओं में भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आउटर सराज के आनी व निरमण्ड के विकास में अहम योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास कार्यो को पूरी तरह ग्रहण लग चुका है।झूठ बोलना,लोगों को भ्रमित करना भाजपा की नीति व रीत रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा उनका एक एक वोट वीरभद्र सिंह के लिये उनकी श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने कहा कि उनका वोट भाजपा सरकार के विरुद्ध एक बड़ा जनमत होगा। उन्होंने कहा कि उनका यह चुनाव परिणाम देश की भावी राजनीति की दिशा और दशा तय करेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!