Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Haryana :Dowery Demand: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर केस दर्ज : जानिए क्या है पूरा मामला

News Updates Network
By -
0
पलवल: हरियाणा के पलवल जिले के गांव सिहोल में दहेज की मांग (Dowry Demand) पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या (Murder) कर दी गई. चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।

फरीदाबाद के सेक्टर-17 निवासी बंटी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पायल की शादी सिहोल गांव निवासी रवि उर्फ रब्बो के साथ गत 17 फरवरी वर्ष 2021 को की थी. शादी में यथा संभव दान-दहेज भी दिया था. लेकिन पायल के ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और दहेज में तरह-तरह की मांग कर पायल को प्रताडि़त करने लगे।

गत 4 अक्तूबर को पायल के पति रवि ने दो लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट की. मांग पूरी नहीं होने पायल की उसके पति रवि उर्फ रब्बो, जेठ टोनी, जेठानी पूनम व सास बिजेंद्री ने फांसी लगाकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पीडि़त परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि पायल मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी हुई थी और उसकी ससुराल पक्ष लोग गायब थे. केवल पड़ोसी मौके पर मौजूद थे।

पायल के पैर व गले पर चोट के निशान थे. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका पायल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रवि ने बताया कि पीडि़त की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया. अभी आरोपी फरार हैं, जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएग. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!