Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Shimla : Truck Accident: शोघी-मैहली Bypass पर सेब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त- चालक सहित 3 घायल : Read Full News

News Updates Network
By -
0

शिमला : राजधानी के शोघी-मैहली बाईपास पर ब्यूलिया के समीप सेब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा शुक्रवार दोपहर के समय हुआ है। 
हादसे में घायल हुए तीनों व्यक्ति हरियाणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह ट्रक (RJ 11जीबी-8274) अप्पर शिमला की तरफ से सेब लोड कर चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था कि तभी ब्यूलिया के पास चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क से नीचे काफी दूरी पर जा गिरा।

खाई में गिरने से ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है जबकि सेब की पेटियों को भी नुक्सान पहुंचा है। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस के सहयोग से घायलों को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। 
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!