Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Shimla : बड़ी कामयाबी: पंजाब व हिमाचल को चिट्टा सप्लाई करने वाला नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार : Read Full News

News Updates Network
By -
0
शिमला : शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पंजाब व हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टर माइंड नाइजीरियन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 38 वर्षीय नाइजीरियन तस्कर को पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 9.22 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ कर शिमला लाई है। बता दें कि यह कामयाबी पुलिस को पहले जीरकपुर से पकड़े गए तस्कर से पूछताछ करने पर मिली है। 

जीरकपुर से जो तस्कर पुलिस ने पकड़ा था, उसकी पोल भी शिमला में कुछ दिन पहले पकड़े गए 5 छोटे तस्करों ने खोली थी। 16 सितम्बर को शिमला के उपनगर न्यू शिमला में एक न्यू हाऊस में 22 से 27 वर्ष की आयु के 5 युवक चिट्टे का सेवन करते पाए गए थे। उनसे 1.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। उनसे सुई के साथ सिरिंज, तोलने की मशीन, आधे जले हुए नोट, लाइटर, फॉयल पेपर और इस्तेमाल किया हुआ चम्मच भी बरामद किया था।

जीरकपुर से पकड़े आरोपी से बरामद हुआ था 10.34 ग्राम चिट्टा

पुलिस ने इन पांचों से जब पूछताछ की तो बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए एक 49 वर्षीय आरोपी को पंजाब के जीरकपुर में पकड़ा। उसे 18 सितम्बर को एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 10.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। अब पुलिस की नाइजीरियन तस्कर से पूछताछ जारी है। 


पुलिस पूछताछ में यह पता लगा रही है कि इसके पीछे और कितने तस्कर संलिप्त हैं। शिमला पुलिस नाइजीरियन को पकड़ने में कोताही नहीं बरत रही है। एक के बाद एक तस्करों को यहां पर गिरफ्तार किया जा रहा है। हद तो यह है कि पुलिस द्वारा बार-बार पकड़े जा रहे तस्करों के बाद भी सप्लाई कम नहीं हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिमला में चिट्टे की सप्लाई बाहरी राज्य से धड़ल्ले से हो रही है। पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है।

तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है नाइजीरियन आरोपी

यह नाइजीरियन आरोपी पहले तिहाड़ जेल में एनडी एंड पीएस एक्ट मामले में सजा काट चुका था। यह पता पुलिस को तब चला जब उसकी हिस्ट्री देखी गई। यह 2018 और 2019 में तिहाड़ जेल में बंद था। 

जब बाद में वह जेल से बाहर आया तो फिर से तस्करी करने लग गया। यहां पर सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस तस्कर ने हिमाचल व पंजाब में छोटे-छोटे तस्कर रखे हैं जिन्हें यह चिट्टा सप्लाई कर रहा था। अपने आप को यह तस्कर बचा रहा था और छोटे तस्करों को आगे करता था।

क्या बोले डीएसपी हैडक्वार्टर शिमला

डीएसपी हैडक्वार्टर शिमला कमल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में एक बहुत बड़े तस्कर को पकड़ा है। इस तस्कर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 

पहले पकड़े गए तस्करों से पूछताछ करने पर इस तस्कर का पता चल पाया है। पुलिस चिट्टा तस्करों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। जल्द ही इस नाइजीरियन तस्कर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले को लेकर जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!