यह सभी बालों के पांजो पर्व में शरीक होने गए थे। बाहू के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस में बंजार अस्पताल लाया गया। हादसे में घायल हुए लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि विधायक सुरेंद्र शौरी किसी और की गाड़ी में सफर कर रहे थे। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Himachal : Kullu : Car Accident : कार हुई हादसे का शिकार : भाजपा विधायक समेत 5 अन्य घायल : Read Full News
Saturday, September 11, 2021
0
कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सड़क हादसे में भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा कुल्लू के उपमंडल बंजार के बाहू में हुआ है। हादसे के दौरान कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाहू से एक कार में विधायक सुरेंद्र शौरी बंजार की ओर आ रहे थे।
Share to other apps