Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Fraud Case :ट्राले का नंबर बदल धोखे से लोड करवाईं सेब की पेटियां: FIR दर्ज : जानिए क्या है पूरा मामला : Read Full News

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के सेब मंडी सोलन में एक चालक ने ट्रक का नंबर बदलकर धोखे से सेब की 753 पेटियां लोड करवा दीं। संदेह के बाद गाड़ी के दस्तावेज जांचने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। आढ़ती ने ट्रक चालक और परिचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दलजिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी सन सीटी कॉलोनी राजपुरा जिला पटियाला पंजाब वर्तमान में सेब मंडी में कारोबार कर रहे हैं। 

उन्होंने सोलन पुलिस को शिकायत दी है कि दो अगस्त को उसने देवी लाल चौधरी, मैनेजर ट्रांसपोर्ट कंपनी पंचकूला को फोन कर बताया कि इसकी सेब की पेटियां नादेड़ महाराष्ट्र जाएंगी।  देवी लाल चौधरी ने इसे बताया कि चौधरी ट्रांसपोर्ट का ट्राला सोलन में ही खड़ा है। ट्राला रात के समय ही सेब मंडी सोलन में पहुंच गया था।


शिकायतकर्ता के पूछने पर चालक ने अपना नाम सुभाष बताया और चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक बताया। परिचालक ने अपना नाम पवन बताया। शिकायतकर्ता ने ट्राले में सेब की 753 पेटियां लोड कर दीं और गाड़ी के चलने से पहले चालक सुभाष से ट्राले के कागजात मांगे। चालक ने ट्राले के सारे कागजात चालान में जमा होने की बात कही। संदेह पर इसने मैनेजर देवी लाल को फोन पर इसकी जानकारी दी। 

देवी लाल अपने साथी के साथ सोलन सेब मंडी आया और बताया कि गाड़ी चालक सुभाष इसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी का नहीं है और न ही यह चालक इनके ट्राले को चलाता है। शक होने पर शिकायतकर्ता ने ट्राले में लोड सेब की 753 पेटियां उतार दीं। चालक-परिचालक ने चौधरी ट्रांसपोर्ट के ट्राले की जाली नंबर प्लेट लगाकर उसे और चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी को धोखा दिया और सेब लोड करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!