Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : Bharat Band: HRTC: आज पंजाब नहीं जाएगी HRTC की बसें, भारत बंद के कारण बार्डर तक ही मिलेंगी सेवाएं : Read Full News

News Updates Network
By -
0
किसान आंदेालन के समर्थन के लिए सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है। भारत बंद के कारण एचआरटीसी की बसें हिमाचल से बाहर नहीं जाएगी। यानी हिमाचल के बार्डर तक ही एचआरटीसी की बसों की आवाजाही होगी। ऐसे में हिमााचल से बाहर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश की जिन जिन जगहों पर पंजाब की सीमा लगती है। उन जगहों पर बार्डर तक ही एचआरटीसी की बसों की आवाजाही होगी। शिमला के जानी वाली बसें सिर्फ परवाणू तक ही जाएगी।
वहीं कागड़ा, बिलासपुर व ऊना वाली बसें ऊना के साथ लगते पजांब बार्डर तक ही जाएगी। हालांकि जम्मू के लिए जाने वाली बसों की आवाजाही जारी रहेगी। सिर्फ पंजाब बार्डर में प्रवेश करने वाली बसों की आवाजाही बंद होगी। बसों की आवाजाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप चंढीगढ़, दिल्ली या अन्य राज्यों के लिए जाना चाहते हैं तो फिर एचआरटीसी या प्राइवेट बसों का इंतजार मत करें। गौरतलब है कि आंदोलनकारी किसानों ने 27 सितंबर के भारत बंद की पूरी तैयारी कर ली है। सुबह छह से शाम चार बजे तक दिल्ली बार्डर के सभी रास्तों पर किसान धरने पर बैठेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!