Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : HRTC Volvo : रोहड़ू से दिल्ली के दौड़ी Volvo बस, HRTC तारादेवी डिपो देगा सेवाएं: सरकार ने रूट को दी मंजूरी: Read Full News

News Updates Network
By -
0

हिमाचल पथ परिवहन निगम(HRTC) रोहडू दिल्ली-रोहडू नया Volvo बस रूट चलाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से अपनी अंतिम मंजूरी दे दी गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से इस रूट पर बस चलाने को लेकर उच्च अधिकारियों, सरकार को एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था, ताकि स्थानीय लोगों के साथ ही यहां आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को भी इस बस का लाभ मिल सके। इसके चलते अब सरकार की ओर से इस रूट को चलाने को लेकर अपनी स्वीकृति दे दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद यह बस हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से चला दी गई है। 

इस बस में कोई यात्री सफर करने का इच्छुक है, तो वह ऑनलाइन बुकिंग करवा सकता है। रोहड़ू-दिल्ली रूट पर चलने वाली इस बस की समयारिणी भी निर्धारित की गई है। यह बस शाम पांच बजे रोहड़ू से दिल्ली के लिए रवाना होगी।


शाम सात बजे खड़ापत्थर, आठ बजे कोटखाई, शिमला साढ़े दस बजे पहुंचेंगी। वहीं, आगामी सफर के लिए रवाना होगी। दिल्ली से रोहड़ू के लिए यह बस शाम आठ बजे एचबी दिल्ली से चलेगी। दिल्ली आईएसबीटी में नौ बजकर दो मिनट पर पहुंचेंगी। चंडीगढ़ में दोपहर दो बजे, शिमला साढ़े छह बजे, ठियोग आठ बजे, कोटखाई में साढ़े नौ बजे व खड़ापत्थर में सवा दस बजे पहुंचेगी। डिप्टी डिवीजनल मैनेजर (टेक्निकल) तारादेवी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडलीय कर्मशाला तारा देवी द्वारा सरकार से मंजूरी मिलने के बाद रोहडू-दिल्ली-रोहड़ू बस रूट चला दिया है। सरकार द्वारा इस रूट पर वोल्वो बस चलाने की मंजूरी दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!