Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

नालागढ़ : गहरी खाई में गिरी बाइक , दंपति की मौत

News Updates Network
By -
0
नालागढ़ : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक स़क हादसे में पति पत्नी की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी बाइक से जा रहे थे और बाइक 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, हादसे में दोनों की ही मौत हो गई है। हादसा नालागढ़ के रामशहर में हुआ है। 


जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी कहीं जा रहे थे तो अचानक एक मोड में मोड मुड़ने की बजाय बाइक सीधा ही नीचे जा गिरा और 200 फीट गहरी खाई में बाइक चला गया। इसके चलते महिला के पति की तो मौके पर ही मौत हो गई। महिला को स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और जहां पर कुछ देर बाद इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर नालागढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!