Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांगड़ा : डमटाल अनाज मंडी में वसूला जा रहा गुंडा टैक्स - पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
डमटाल : डमटाल अनाज मंडी में आने वाली हर गाड़ी से गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। यह धंधा पिछले एक वर्ष से अनाज मंडी के प्रधान के इशारे पर चल रहा है, जबकि प्रशासन किसी भी तरह की कोई पर्ची काटने की मंजूरी देने की बात से इंकार कर रहा है। सरकार अधिकृत डमटाल राम गोपाल मंदिर की भूमि पर बसी अनाज मंडी, जिसमें कारोबार कर रहे व्यापारी सरकार को मात्र खानापूर्ति कर मंदिर को किराया अदा कर रहे हैं और करोड़ों की सरकारी भूमि पर कुंडली जमा कर बैठे हुए हैं। डमटाल अनाज मंडी में बिना किसी अनुमति से सरकारी भूमि पर बनी अनाज मंडी में हर आने-जाने वाली गाड़ी से 100 रुपए की जबरन वसूली कर गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। 

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत कटोच ने डमटाल व्यापारी वर्ग पर गुंडा टैक्स वसूलने पर डमटाल थाना में शिकायत पत्र सौंपा है। विदित रहे कि कुछ दिन पहले डमटाल अनाज मंडी मार्कीट फीस वसूली को लेकर विरोध पर उतरी थी और मंडी को बंद करने का निर्णय लिया गया था। यदि डमटाल अनाज मंडी सरकार को मार्कीट फीस देने के लिए विरोध कर रही है तो सरकारी भूमि पर गुंडा टैक्स वसूलने की अनुमति डमटाल अनाज मंडी को किसने दी है।

डी.सी. कांगड़ा निपुण जिंदल ने बताया कि मंदिर की भूमि पर पर्ची काटने की किसी को अनुमति नहीं दी गई है। वहीं मंडी में गुंडा टैक्स वसूलने का मामला ध्यान में आया है। एस.डी.एम. इंदौरा को जांच के निर्देश जारी किए गए हैं और कानूनी कार्रवाई अमल में लाने को कहा गया है। डमटाल थाना के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि मंडी में गुंडा टैक्स वसूले जाने पर शिकायत पत्र मिला है, जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


उचित सुविधाएं प्रदान करें तो पर्ची को बंद कर दिया जाएगा डमटाल अनाज मंडी के प्रधान राज कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार की तरफ  से कोई भी सुविधा मंडी को नहीं दी गई है, जिसके चलते मंडी में होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए वाहनों की पर्ची काटी जाती है। सरकार मंडी को उचित सुविधाएं प्रदान करे तो पर्ची काटना बंद कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!