Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चम्बा : निजी बस पलटी , चालक ने सूझबूझ से बचाई लोगों की जान , हो सकता था बड़ा हादसा

News Updates Network
By -
0

चंबा : जिला चंबा के अंतर्गत तीसा उपमंडल के तहत टिकरीगढ़ में शनिवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। निजी बस चरडा से भंजराड़ू की तरफ जा रही थी। निजी महबूब बस सर्विस देहरोग में मझोगा के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस सवारियों से भरी हुई थी, गनीमत यह रही कि यात्रियों को मामूली चोटें ही आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी बताया जा रहा है गाड़ी का ड्राइवर साइड का मेन पट्टा टूटने से हादसा हुआ है। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि प्रशासन की ओर से हादसे की जांच करवाई जा रही।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!