Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी : हुडदंग को रोकना युवक को पड़ा भारी, काट दी उंगलियां

News Updates Network
By -
0
मंडी : रात के लगभग 12 बजे थे। पंजाब के नंबर की एक कार रोटरी चैक पर आकर रूकती है। उसमें से कुछ युवक हाथों में डंडे और तलवार लेकर उतरे और चैक पर हुडदंग मचाना शुरू कर दिया। जब दो युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हुडदंग कर रहे एक युवक ने रोकने आए एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। हमले को रोकने के लिए युवक ने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो उसकी उंगलियां कट गई। वहीं दूसरा युवक भी हमले में घायल हुआ है। 

इसके बाद हुडदंग कर रहे सभी युवक वहां से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, यहां पर शहर के भगवाहन मोहल्ला निवासी अनिल शर्मा और हितेश वैद्य रोटरी चैक पर खड़े हुए थे। तभी वहां पंजाब नंबर की एक फार्चुनर कार आई और उसमें से कुछ लोग हाथों में डंडे और तलवार लेकर सड़क पर उतरे और हुड़दंग मचाने लगे। अनिल और हितेश ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एक व्यक्ति ने इनपर तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले से अपना बचाव करने के लिए हाथ आगे किया तो तलवार से उसकी उंगली कट गई। 

वारदात को अंजाम देने के बाद फार्चुनर कार पर आए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जोनल हास्पिटल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल अनिल शर्मा को चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे युवक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 

सिटी चैकी मंडी की टीम ने रात को मौके पर पहुंचकर वारदात का जायजा लिया और आईपीसी की धारा 307, 326 और 34 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!