Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ऊना: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर , बाइक सवार की मौत , ट्रक चालक मौके से फरार

News Updates Network
By -
0
ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां जिले के दौलतपुर चौक के तलवाड़ा रोड पर एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद ही ट्रक चालक मौके से ट्रक को लेकर फरारा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वहीं, पुलिस द्वारा इस घटना के संबंध पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके से फरार चल रहे ट्रक चालक को ढूंढने में लगी हुई है। मृतक शख्स की पहचान सुभाष कुमार पुत्र दिलबाग सिंह निवासी चलेट के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक बीते कल यानी बुधवार देर रात सुभाष कुमार दौलतपुर की ओर आ रहा था। इस बीच वो तलवाड़ा रोड़ पर एसबीआई बैंक के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। 

स्थानीय लोगों ने सुभाष को प्राथमिक उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से मौके पर तैनात डॉक्टर ने  उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से सुभाष की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस मामले की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!