Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश : आज सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित

News Updates Network
By -
0
शिमलाः आज का दिन हिमाचल प्रदेश के लिए सुबह सेवेरे शोक की लहर लेकर आया। प्रदेश के छः बार के सीएम रहे दिग्गज कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का दुखद निधन हो गया। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने जरूरी सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को छोड़कर निगम बोर्ड और स्वायत्त संस्थानों सहित प्रदेश सरकार के सभी दफ्तरों में आज के दिन के लिए अवकाश की घोषणा की है। 

यह जानकारी प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता द्वारा दी गई है। वहीं, इस राजकीय शोक के दौरान प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम नहीं होंगे। प्रदेश के सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में आठ से 10 जुलाई तक राजकीय शोक रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पहले रिज मैदान पर लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर राजीव भवन ले जाया जाएगा और वहां पर पार्टी नेता कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!