पोस्टपेड मिनी के लॉन्च के साथ ही कंपनी 60,000 रुपये तक के तत्काल क्रेडिट के अलावा 250 रुपये से 1000 रुपये तक के लोन मुहैया कराएगी. यह लोन यूजर्स को मोबाइल और DTH रिचार्ज, गैस सिलेंडर बुकिंग, बिजली और पानी के बिल जैसे मासिक बिलों का पेमेंट करने में मदद मिलेगी. साथ ही ग्राहक पेटीएम पोस्टपेड मिनी के साथ पेटीएम मॉल पर भी खरीदारी कर सकते हैं।
पेटीएम लेंडिंग के सीईओ भावेश गुप्ता (Bhavesh Gupta) ने कहा कि हम पहली बार लोन लाने वालों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर रहे हैं. इसके जरिए उनमें एक वित्तीय अनुशासन भी पैदा होगा. इस पोस्टपेड सुविधा के जरिए हम इकोनॉमी में खपत को बढ़ाने के लिए एक गंभीर प्रयास कर रहे हैं. हमारे नए पोस्टपेड सर्विस से यूजर्स को समय पर अपने बिल और बकाया पेमेंट करने में सुविधा होगी।
पेटीएम पोस्टपेड सर्विस के जरिए शून्य फीसदी ब्याज पर लोन चुकाने के लिए 30 दिनों तक की अवधि का ऑफर दे रही हैं. इसमें कोई एनुअल फी या एक्टीवेशन चार्ज नहीं है. हालांकि इसमें केवल एक न्यूनतम सुविधा शुल्क (convenience fee) लगेगी. पेटीएम पोस्टपेड के जरिए यूजर्स देश भर में ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेट स्टोर पर पेमेंट कर सकते हैं और उनको अपने मासिक बजट के गडबड़ होने की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है. पेटीएम पोस्टपेड देश के 550 से अधिक शहरों में मौजूद है।
