Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : कार व ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर , NH -21 पर हुआ हादसा, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जबली के पास बुधवार दोपहर के समय पर्यटकों की दिल्ली नंबर की गाड़ी की एक ट्रक से टक्कर हो गई। हालांकि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई लेकिन पर्यटकों की गाड़ी का काफी नुक्सान हुआ। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्ली नंबर की महेंद्रा एक्सयूवी गाड़ी में सवार कुछ पर्यटक कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे थे। बिलासपुर पहुंचने से 4-5 किलोमीटर पहले जबली के पास इस गाड़ी की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। हालांकि गाड़ी में सवार पर्यटक बाल-बाल बच गए लेकिन गाड़ी के ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे की वजह से उच्च मार्ग पर यातायात बाधित हो गया, ऐसे में दोनों ओर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक व क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क के किनारे किया गया, तब कहीं जाकर करीब पौने घंटे के बाद उच्च मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!