Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

नालागढ़ : बाइक पर जा रहे थे पति पत्नी , ट्रक से टक्कर , पत्नी को मिली दर्दनाक मौत , पढ़े पूरी खबर

News Updates Network
By -
0


नालागढ़ : नालागढ़ -भरतगढ़ मार्ग पर एचआरटीसी की वर्कशॉप के सामने एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई है जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। ट्रक चालक ने पीछे से बाइक को हिट किया है और टक्कर मारने के ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक सीज कर लिया है। यह घटना बुधवार सुबह 10 बजे के करीब हुई बताई जा रही है।



जानकारी के अनुसार रंगुवाल निवासी निरंजन अपनी पत्नी आशा कुमारी के साथ बाइक पर नालागढ़ आ रहे थे। पति-पत्नी रोजगार कार्यालय जा रहे थे। जैसे ही वे एचआरटीसी की वर्कशॉप के सामने पहुंचे तो पीछे से आए एक ट्रक (एचपी 12एच-1118) ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी बाइक समेत नीचे गिर गए।


इस दौरान महिला सिर में चोट लगने से बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!