Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

जम्मू कश्मीर :लश्कर कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर - पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0

जम्मू-कश्मीर
 के बारामूला जिला के सोपोर में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के एक शीर्ष कमांडर मुदासिर पंडित समेत तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद जवानों ने संयुक्त रूप से सोपोर के गुंड ब्राथ में रविवार देर रात तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया। जब जवान एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का पर्याप्त मौका देने के बाद जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान लश्कर-ए-तोएबा के शीर्ष कमांडर मुदासिर पंडित और असरार उर्फ अब्दुल्ला के रूप में हुई है। मुदासिर पंडित हाल ही में तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षदों और कई नागरिकों की हत्या में शामिल था। उन्होंने बताया कि लश्कर कमांडर इलाके में आतंकवाद की अन्य घटनाओं में भी शामिल था। अब्दुल्ला पाकिस्तान का निवासी है और वह 2018 से उत्तरी कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!