Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

अंबाला : दसवीं कक्षा में पढ़ रही बच्ची के साथ मंदिर के पुजारी ने किया रेप : आरोपी गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां जिले के एक गांव में मंदिर के पुजारी  ने 10वीं में पढ़ रही अपनी बेटी के साथ रेप किया. आरोपी पिता ने सोमवार आधी रात वारदात को अंजाम दिया. सुबह पीड़ित बेटी ने घटना के बारे गांव के सरपंच को बताया तो बात पुलिस तक पहुंची. पुलिस ने बेटी के बयान के बाद मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को बुधवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मथुरा का एक व्यक्ति अंबाला जिले के एक गांव में मंदिर में पुजारी है. उसकी पहली पत्नी की शादी के कुछ साल बाद मौत हो गई थी. उसके पास से 3 बेटियां व एक बेटा है. इसके बाद पुजारी ने दूसरी शादी की तो उसका निधन भी कुछ समय पहले हो गया था. इसके बाद पुजारी मंदिर परिसर में ही एक कमरे में अपने बच्चों के साथ रह रहा था।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वो सोमवार रात को सोई हुई थी. रात करीब 2:30 बजे उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया. सुबह सहमी हुई बेटी ने इस बारे में मंदिर के पास रहने वाली महिलाओं को बताया तो वह उसे सरपंच के पास ले गईं. सरपंच ने सारी बात सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी. बता दें कि पीड़ित लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है और उसकी उम्र 17 साल है।

वहीं पुलिस ने ने लड़की की शिकायत पर उसका मेडिकल कराकर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुजारी की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!