Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कुल्लू : पर्यटक को शराब पीने से रोका व कूड़ा ले जाने के लिए कहा तो कर दी मारपीट ,तीन घायल

News Updates Network
By -
0

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के वादियों में घूमने आने वाले टूरिस्ट असभ्यता दिखाते हैं. कूड़ा कचरा फैलता हैं. टूरिस्ट प्लेस पर गंदगी की तस्वीरें इसकी गवाह हैं. ताजा मामला कुल्लू जिले का है. जहां पर हरियाणा के टूरिस्ट ने स्थानीय लोगों से मारपीट की. मामला शराब  पीने और कूड़ा फैलाने को लेकर हुआ है।

दरअसल, कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में हरियाणा के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई. एक पर्यटक सहित दो लोगों को चोटें लगने के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है.

पर्यटक नदी किनारे बैठकर शराब पीने के बाद शोर-शराबा कर रहे थे. इस बीच तीर्थन वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने उन्हें रोका. साथ में जो कचरा उन्होंने फैलाया था, उसे भी साथ ले जाने को कहा. इस पर हरियाणा के छह पर्यटकों ने अध्यक्ष वरूण भारती के साथ मारपीट की. मौके से भागने के बाद पर्यटकों ने एसोसिएशन के उपाध्यक्ष को भी पीटा. उपाध्यक्ष अमन नेगी की टांग फ्रेक्चर हुई है. बाद में बंजार बस अड्डे में स्थानीय एसोसिएशन के लोगों और पर्यटकों के बीच फिर मारपीट हुई।

एसपी गौरव सिंह ने कहा कि दो लोगों को मारपीट में अधिक चोटें आई हैं. दोनों को बंजार में अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. पुलिस ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए हैं. मामले की छानबीन चल रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!