Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : मानवता शर्मसार! दबंगों ने पहले मां बेटी को बुरी तरह पीटा ,उसके बाद छोड़ दिए पालतू कुत्ते

News Updates Network
By -
0
                            (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां दबंगों ने सड़क पर जा रही एक मां और बेटी पर धावा बोल कर उनकी जमकर पिटाई की. इसके बाद आरोपियों ने उन पर पालतू कुत्ते छोड़ दिये. कुत्तों ने मां और बेटी को बुरी तरह काट खाया. घटना घुमारवीं उपमंडल के डंगार क्षेत्र की है. मां और बेटी की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने इन्हें घायल अवस्था में घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया. यहां इनकी मरहम-पट्टी की गई।
डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक महिला और उसकी बेटी पर उनके पड़ोसियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया. जिसमें बाद में उन पर पालतू कुत्ते छोड़ दिए गए. मां और बेटी को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में पहुंचाया गया. यहां दोनों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. जो भी दोषी पाया जाएगा उसे खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!