Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ठियोग : मर्डर केस - आरोपी की बेटियां बोली हमारे पिता को पुलिस झूठे केस में फंसा रही है ।

News Updates Network
By -
0
शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में नेपाली मूल के एक व्यक्ति के कथित तौर पर मर्डर के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी की बेटियां मीडिया के सामने आई हैं और उन्होंने पुलिस पर उनके पिता को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी की दोनों बेटियों ने कहा कि पुलिस बिना किसी सुबूत और तथ्यों के उनके पिता को गिरफ्तार किया गया और हत्या का केस बनाया गया। उन्होंने कहा कि घटना मई महीने की है। मृतक उनके पास 20-25 दिन रहा। मृतक के पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं था तो उनके पिता और उन्होंने उसकी मदद की थी। जब तक वो रहा उसे खाना दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, कभी भी किसी पर हमला कर देता था। आरोपी की बेटी सरिता शर्मा ने कहा कि उसे बुखार आया था तो उसके पिता दवाई लेकर आए थे। बीमार होने के तीन-चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। वो कौन था और कहां से आया था, इसकी कोई जानकारी नहीं थी। लॉकडाउन के चलते सबकुछ बंद था तो ऐसे में उन्होंने कुछ लोगों की मदद से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सरिता बताती हैं कि करीब डेढ़ महीने बाद 14 जून को पुलिस आई और उनके वर्कर को बिना किसी नोटिस और एफआईआर के ले गई और जांच के नाम पर थाने लेकर गए। उनके पिता को छोड़ वर्करों की तीन दिन उनकी पिटाई की गई और बीते कल एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर पुलिस उनके पिता और वर्करों के साथ ज्यादती कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दबाब में काम कर रही है और उनके पिता को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। साथ ही कहा कि पंचायत और गांव के लोग उनके साथ हैं। उन्होंने इंसाफ की मांग की है। साथ ही कहा कि इंसाफ के लिए एसपी और डीजीपी के पास भी जाएंगे और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इस मामले पर ठियोग के डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है। इससे पहले भी एक कहानी निकल कर आई है। कहानी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि नेपाली मूल के इस व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या की गई है और सुबूत मिटाने के लिए शव को जंगल में जला दिया गया था। पिटाई के बाद नेपाली दो दिन तक तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। पुलिस और फ़ॉरेंसिक एक्सपट्र्स की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। अब देखना होगा कि कब तक ये गुत्थी सुलझती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!