Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ऊना : देखिए ! सड़क के बीचों - बीच फैंक दिया गौवंश, स्थिति तनावपूर्ण

News Updates Network
By -
0
ऊना : उपमंडल के गगरेट-भरवाई सड़क मार्ग पर शिवबाड़ी के समीप चार गौवंश को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बीच सड़क पर फेंकने से माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शिवबाड़ी के समीप शहीद भगत सिंह क्लब अंबोटा के सदस्य मनीष ठाकुर को रविवार सुबह सूचना मिली कि सड़क पर तीन गाय व एक बछड़ा मरे पड़े है। मौके पर पहुंच मनीष ठाकुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोग एकत्रित होने शुरू हो गए। 

तहसीलदार घनारी रोहित कंवर व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तो पाया कि ये किसी वाहन में भरकर लाए गए थे, और इन गौवंश को क्रूरता के साथ लादा गया था। एक गौवंश की टांग भी कटी हुई है। इसके अलावा पुलिस थाना अंब के तहत सिद्ध चलेहड़ के पास भी एक गाय मृत अवस्था में मिली है। दोनों मामलों को जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

क्यास यह भी लगाए जा रहे है कि वाहन में बहुत ज्यादा संख्या में गौवंश भरे होंगे, जिस वजह से ये मर गए और मरने पर इन्हें यही फेंक दिया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। भगत सिंह क्लब अंबोटा की मदद से मृत गौवंश को दबा दिया गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

डीएसपी सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन इस जगह के आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, उनकी जांच से आरोपित का आसानी से पता चल जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!