Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

झंडूता :चाय पीने के थोड़ी देर बाद महिला को हुई उल्टी , मौत - पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : झंडूता पुलिस थाना के अंतर्गत एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गेहड़वी क्षेत्र के कन्यारा गांव की उर्मिला देवी (44) और उसके पति राकेश कुमार ने सुबह चाय पी। उसके कुछ समय बाद महिला को उल्टी हुई। उसने अपने पति को बताया कि उसने कोई जहरीली दवाई खा ली है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रैफ र कर दिया लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचाने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया। उधर, मौत की खबर मिलते ही महिला का भाई और भाभी भी घर पहुंच गए। उन्होंने महिला के परिवार वालों पर कोई भी शक जाहिर नहीं किया है। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!