Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

घुमारवीं: महिला से चैट पड़ी महंगी , सरकारी कर्मी ने गवाएं एक लाख रुपए

News Updates Network
By -
0
                       (Sample Photo)
घुमारवीं : जनपद का एक सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। खुद को अफगानिस्तान की बता कर फेसबुक पर पहले इस कर्मचारी के साथ दोस्ती की, उसके बाद व्हाट्सएप नंबर लेकर उसके साथ कई दिन तक चैटिंग की। चैटिंग के दौरान महिला ने व्यक्ति को अफगानिस्तान से विभिन्न प्रकार के महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया।

व्हाट्सएप कॉल करके बाकायदा कर्मचारी को कहा गया कि उसके महंगे गिफ्ट उसके नाम पते पर भेज दिए गए हैं। इसी दौरान खुद को कस्टम ऑफिसर बताकर इसी ठग गिरोह के सदस्य ने पीड़ित कर्मचारी को फोन करके यह कहा कि उसके गिफ्ट एयरपोर्ट से आगे तब तक नहीं जाएंगे, जब तक वह पैसा जमा नहीं करता है। उसके झांसे में आकर इस व्यक्ति ने गिरोह के सदस्य की ओर से दिए गए अकाउंट में गूगल पे के माध्यम से 1,00,000 से ज्यादा की राशि जमा करवा दी। इस पर भी जब ठग गिरोह के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने ज्यादा पैसे की मांग की।

उनकी इस मांग को देखते हुए उसका माथा ठनका और उसे खुद के साथ ठगी होने का आभास हुआ। तब जाकर इस मामले में घुमारवीं पुलिस थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर रजनीश ठाकुर ने बताया कि सरकारी कर्मचारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसे अफगानिस्तान निवासी खुद को बता रही एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट फेसबुक पर आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उसके बाद उसके साथ मैसेंजर पर वह चैटिंग करने लगा। चैटिंग के दौरान उसने अपना व्हाट्सएप नंबर भी महिला के साथ शेयर किया।

कई दिन तक उनके बीच में चैटिंग चलती रही तो महिला ने उसे कुछ महंगे गिफ्ट अफगानिस्तान से भेजने की बात कही। महिला ने एक दिन व्हाट्सएप पर कॉल करके और फोटो भेज कर भी स्पष्ट कर दिया कि वह उसे महंगे गिफ्ट भेज रही है।

 उसके बाद उसी महिला के ठग गिरोह से जुड़े हुए किसी व्यक्ति ने इस पीड़ित कर्मचारी को फोन करके कहा कि वह एयरपोर्ट से बोल रहा है और उसका महंगा समान उसने अपने यहां रोक रखा है। जिसके लिए उसे पहले पैसा जमा करना पड़ेगा। पीड़ित कर्मचारी ने एक लाख से ज्यादा रुपए की राशि भी जमा करवा दी, लेकिन जब वह ज्यादा पैसा उससे मांगा गया तो वह तंग हो गया और अब अपने साथ हुई ठगी का पूरा विवरण पुलिस को दिया, जिस पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!